देहरादून: सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्य योजना 2024 के तहत उत्तराखण्ड को प्राप्त पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार भेंट किया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उद्योग सचिव को प्रदान किया गया था। उत्तराखण्ड को यह पुरस्कार व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता और श्रम विनियमन सक्षमकर्ता जैसे पाँच सुधार क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की व्यवसाय सुगमता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को यह पुरस्कार मिलना गर्व की बात है और यह व्यापार सुधार कार्य योजना के प्रति राज्य के सतत प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने सतत और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। इन सुधारों का उद्देश्य न केवल निवेश में तेजी लाना है, बल्कि पारिस्थितिक अखंडता और समान विकास को भी बनाए रखना है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि औद्योगिक विकास प्रदेश की समृद्धि और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का माध्यम बन रहा है। बी.आर.ए.पी. 2024 में देश के शीर्ष राज्यों में स्थान पाना निवेशकों को उत्तराखण्ड की ओर आकर्षित करेगा और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर महानिदेशक उद्योग सौरव गहरवार भी उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवती की मौत, दूसरी गंभीर
उत्तराखंड: पीएम मोदी ने धामी को बताया कर्मठ और लोकप्रिय नेता, मंच पर दिखी मजबूत बॉन्डिंग
उत्तराखंड: सरकारी अस्पतालों में अब बाहर की दवाई लिखी तो होगी कार्रवाई, स्वास्थ्य मंत्री सख्त की चेतावनी
खटीमा के जवान मुशाहिद अली को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार, उत्तराखंड का नाम किया रोशन
उत्तराखंड: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे क्यों है खास? जानिए इसकी विशेषताएं
12 KM लंबी मानव श्रृंखला से पीएम मोदी का भव्य स्वागत, उत्तराखंड हुआ ‘नमोमय’
12 KM का ये गलियारा क्यों है खास? जानिए कैसे बदल रहा है जंगल का भविष्य
देहरादून :उपनलकर्मी की नियुक्ति वाले पदों पर बिना मंजूरी भर्ती नहीं होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) 13 IFS अधिकारियों के तबादले
हल्द्वानी : शादी समारोह के लिए डीएम ने व्यावसायिक सिलेंडरों के इस्तेमाल को लेकर दिए यह निर्देश 
