नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार, नैनीताल में वीर चंद सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और दीनदयाल उपाध्याय घर आवास (होमस्टे) योजना के तहत लाभार्थियों का चयन किया गया।
बैठक में होमस्टे योजना के कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से समिति ने 7 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की। वहीं, वीर चंद सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के तहत वाहन हेतु 4 आवेदन आए….जिनमें से 3 आवेदन स्वीकार किए गए और गैर-वाहन मद में प्राप्त 2 आवेदनों को भी स्वीकृति दी गई।

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को निर्देश दिए कि होमस्टे निर्माण के दौरान प्राधिकरण के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और पारंपरिक पहाड़ी शैली को बनाए रखते हुए होमस्टे का स्वरूप तय किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए…ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर सहायक परियोजना अधिकारी चंदा फर्त्याल, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग पल्लवी गुप्ता, जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल, जिला विकास प्राधिकरण अधिकारी सुधांशु सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश बिश्नोई, एआरटीओ जितेंद्र सिगवान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
