मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में औद्योगिक विकास संकलन पुस्तक का किया विमोचन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग द्वारा तैयार शासनादेशों के द्वितीय संकलन पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार संवर्द्धन में औद्योगिक विकास विभाग और एमएसएमई की नीतियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस संकलन से नीति निर्माण की प्रक्रिया सरल होगी और यह पुस्तक भविष्य के लिए भी बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। इसके अलावा, राज्य में निवेश प्रस्तावों और निवेशकों की बैठकों (Investors Meet) के दौरान भी यह संकलन महत्वपूर्ण सहायक साबित होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास विभाग द्वारा दूसरी बार संकलन का प्रकाशन करना निःसंदेह प्रशंसनीय कार्य है। मुझे आशा है कि राज्य के युवा और युवा महिलाएं इस पुस्तक की मदद से स्वरोजगार अपनाने की दिशा में प्रेरित होंगे और अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार के क्षेत्र में कदम रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग

इस अवसर पर सचिव, उद्योग विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक उद्योग सौरव गहरवार, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें