उत्तराखंड- पितरों का श्राद्ध कर घर जा रहे लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक गंभीर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चंपावत – राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं अब ताजा मामला चंपावत जिले से सामने आया है जहां रात ढेड़ बजे एक वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 3 लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल है। थानाध्यक्ष पाटी द्वारा अवगत कराया गया कि पाटी से 01 किमी0 पहले एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चंपावत से मुख्य आरक्षी रवि रावत के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन आल्टो कार ,नम्बर UK03A 7566 में 04 लोग सवार थे। जिसमे 02 महिला व 02 पुरुष थे। जो की हरिद्वार से अपने परिजनों का शराद कर अपने घर पाटी को ओर आ रहे थे। पाटी से 01 किमी0 पहले वाहन अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई व 03 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा 250 मीटर गहरी खाई में उतरकर रोप की सहायता से उक्त वाहन तक अपनी पहुंच बनाई। सर्वप्रथम घायल महिला को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया व उसके उपरांत 01 महिला तथा दोनो पुरुष के शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों के नाम
1 चालक बसंत गहतोड़ी पुत्र स्वर्गीय श्री ईश्वर दत्त गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 52 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये

2 प्रदीप गहतोड़ी पुत्र स्वर्गीय श्री बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 48 वर्ष।
3 श्रीमती देवकी देवी पत्नी स्वर्गीय बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 68 वर्ष
घायल का नाम
1 मंजू गहतोड़ी पत्नी श्री प्रदीप गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जिला चंपावत उम्र 45 वर्ष।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें