Almora News – अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में आज दर्दनाक हादसा हो गया यहां कोसी नदी में यहां कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए है। जान गंवाने वाले दो युवकों में एक युवक की शादी एक सप्ताह पहले ही हुई थी। इधर घटना की सूचना पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को 6 युवक कौसानी के रुद्रधारी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के बाद सभी युवक रनमन, सोमेश्वर के पास नहाने के लिए कोसी नदी में चले गए। गहराई का सही अंदाजा न होने से दो युवक डूबते चले गए। दोनों के डूबने से चीख पुकार मच गई। साथ आए अन्य युवाओं ने उन्हें बचाने के लिए की कोशिश की लेकिन डूबते युवको को नहीं बचा सके।
सूचना के बाद सोमेश्वर थाना पुलिस व स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह शवों को नदी से बाहर निकाला। दोनों को उप जिला चिकित्सालय, सोमेश्वर में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान पंकज रौतेला 25 पुत्र श्याम सिंह रौतेला व धीरज रौतेला 26 पुत्र देवेंद्र रौतेला के रूप में हुई है। दोनों विजयपुर, द्वाराहाट के निवासी है।
थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। पंचायतनाम की कार्यवाही पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
