- यूटीईटी के लिए 53378 अभ्यर्थियों ने किए आवेदन
रामनगरः प्राथमिक व जूनियर शिक्षक बनने के लिए उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम व द्वितीय के लिए 53378 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें यूटीईटी प्रथम में 12858 व द्वितीय में 40520 अभ्यर्थी शामिल हैं। उत्तराखंड बोर्ड की ओर से इस वर्ष यूटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। 23 जुलाई से आनलाइन आवेदन पत्र भरने शुरू हुए थे। 17 अगस्त आनलाइन आवेदन भरने व 19 अगस्त आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी। 20 से 22 अगस्त आवेदन पत्रों में संशोधन करने की तिथि तय थी। सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक परीक्षा का शुल्क छह सौ व दो परीक्षा का शुल्क एक हजार रुपये रखा गया था। इसी तरह अनुसूचित जाति, अनुसूचित
जनजाति व दिव्यांग वर्ग के लिए एक परीक्षा का तीन सौ रुपये व दो परीक्षा का शुल्क पांच सौ रुपये निर्धारित किया गया था। परीक्षा के लिए परिषद द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। परिषद की ओर से विभागीय वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि आवेदन पत्र परिषद को मिल चुके हैं। आवेदन पत्रों की जांच के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। 26 अक्टूबर को टीईटी प्रस्तावित की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम 

