- 31 तक सभी सरकारी प्रतिष्ठानों में लगेंगे स्मार्ट मीटर
देहरादून। प्रदेश के सभी सरकारी प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, भवनों में 31 मार्च तक प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगेंगे। मुख्य स सचिव राधा रतूड़ी के निर्देश के बाद यूपीसीएल ने इसकी कवायद तेज कर दी है। यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने बताया कि प्रदेशभर में आरडीएसएस योजना के तहत स्मार्ट मीटर की स्थापना का काम किया जा रहा है।
योजना के तहत 15.87 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाए। प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से भी सरकारी विभागों, कर्मचारियों, अधिकारियों के आवास पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे वास्तविक समय में ऊर्जा की खपत की निगरानी होगी। अनावश्यक ऊर्जा खपत को नियंत्रित किया जा सकेगा। उपभोक्ताओं को बिलिंग में आसानी होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 

