महिला को दिखाया पितृ दोष और दैवीय प्रकोप का भय, कर दी लाखों की ठगी।
कोटद्वार (पौड़ी)- तंत्र-मंत्र और दैवीय प्रकोप का भय दिखाकर एक महिला से 40 लाख 75 हजार रुपये ठगने वाला तांत्रिक गैंग अब पुलिस के गिरफ्त में है।ये गिरोह अपनी धर्म के नाम पर ठगी की साजिशों में तंत्र विद्या का सहारा लेता था,और लोगों को भय दिखाकर मोटी रकम ऐंठता था।पुलिस ने मुरादाबाद से इस गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है।यह गिरोह विशेष रूप से आस्थावान लोगों को निशाना बनाता था,और पितृ दोष और भूत-प्रेत के डर से उन्हें अपने जाल में फंसाता था।
एसएसपी लोकेश्वर सिंह की कड़ी निगरानी में हुई इस कार्रवाई ने तंत्र-मंत्र के नाम पर चल रहे एक बड़े ठगी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने पूजा-पाठ और मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने के नाम पर महिला से करोड़ों रुपये की ठगी की।अब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके आपसी रिश्तों को जानने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनिल (35) शामिल है, जो खुद को तांत्रिक विद्या का जानकार बताकर लोगों को डराता और ठगता था। दूसरा आरोपी चैतराम (70) है, जो बुजुर्ग होते हुए भी दैवीय शक्तियों के नाम पर लोगों को बहलाने और फुसलाने में माहिर था। वहीं, तीसरा आरोपी दिनेश जोशी (40) इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।गिरोह का तरीका बेहद सुनियोजित था। पहले ये आरोपी किसी आस्थावान व्यक्ति को अपने “दैवीय चमत्कार” या भूत-प्रेत के भय से डरा देते थे। फिर देवी-देवताओं की पूजा, पितृ दोष निवारण और विशेष अनुष्ठानों के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह अब तक कई लोगों से लाखों रुपये ठग चुका है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारकर कई तांत्रिक वस्तुएं, झाड़-फूंक में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और कथित पूजा सामग्री जब्त की है, जो यह साबित करती है कि आरोपी लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। इस गिरोह के चार अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापेमारी शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान अशोक जोशी, सोनू जोशी, राजकुमार और राजीव शर्मा के रूप में हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ में फिर दर्दनाक हादसा, चट्टान गिरने से बोलेरो के उड़े परखच्चे, दो की मौत !
देहरादून :(बड़ी खबर) UKSSSC ने अभ्यर्थियों से की यह अपील
उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, IMA परेड की लेंगी सलामी
हल्द्वानी : कैंची धाम मेले की ब्रीफिंग में अनुशासनहीनता पर आईजी और एसएसपी सख्त
उत्तराखंड की शान निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
उत्तराखंड: खेती से ज्यादा मुनाफा दे रहा ट्राउट मछली पालन, डीएम ने भी की तारीफ
उत्तराखंड: पौंसारी पहुंचीं डीएम अपूर्वा पाण्डे, मौके पर देखकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी में फूड पॉइजनिंग का बड़ा कांड: 150 छात्र बीमार, कुलपति ने दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड : यहां स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, कई युवक-युवतियां हिरासत में 
