रुड़की। लालकुर्ती क्षेत्र में सेना की वर्दी से जुड़े कपड़े की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने एक दुकान पर छापा मारकर दुकानदार को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार आर्मी इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दुकान से करीब 400 मीटर प्रतिबंधित कपड़ा बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि यह कपड़ा सेना की वर्दी से संबंधित है और इसे बेचने की अनुमति दुकान के पास नहीं थी।
पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR
रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश 
