रुद्रप्रयाग बस हादसे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, घायल चालक ने बताया क्या हुआ था, हादसे में 3 लोगों की मौत, 8 लोग अस्पताल में भर्ती, 9 लोग अभी भी लापता।
रुद्रप्रयाग- तीर्थयात्रियों की बस अलकनंदा नदी में गिरने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बस के चालक का कहना है कि उनके वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। इस बस में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे। 10 लोग हादसे के समय छिटककर बाहर गिर गए थे. इन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। रुद्रप्रयाग एसपी ने बताया कि 3 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है,9 लोगों की तलाश जारी है।
उत्तराखंड के बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में रेस्क्यू अभियान जारी है। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती बस के ड्राइवर सुमित का कहना है कि उनकी गाड़ी को साइड से ट्रक ने टक्कर मारी। ट्रक की टक्कर लगने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन में सवार सभी तीर्थयात्री बदरीनाथ दर्शन करने जा रहे थे। चालक सुमित का कहना है कि बदरीनाथ दर्शन करने जाना था। केदारनाथ के दर्शन करने के बाद रात में रुद्रप्रयाग में रुके थे, आज बदरीनाथ के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, टक्कर से बैलेंस बिगड़ गया व बस सीधे अलकनंदा नदी में समा गई कुछ लोग गाड़ी के अनियंत्रित होने से पहले बाहर निकले जो थोड़े बहुत घायल हुए हैं। सुमित ने बताया कि यात्रियों को हरिद्वार के बैरागी कैंप से बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा पर वह लेकर आए थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर ) इस अधिकारी को हटाया गया
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया UPdate
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
उत्तराखंड: पूर्णागिरि धाम बनेगा सालभर का आस्था केंद्र, सीएम का बड़ा संकल्प
उत्तराखंड: 256 करोड़ की लागत से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना 

