हरिद्वार। हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र के फूलगढ़ गांव में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर से सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। मंदिर परिसर में दो साधुओं के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंदिर में लंबे समय से दो साधु रहकर पूजा-पाठ और मंदिर की देखरेख करते थे। सोमवार को जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो दोनों साधु वहां नहीं मिले। काफी तलाश के बाद मंदिर परिसर में एक स्थान की मिट्टी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुदाई कराई…जिसमें जमीन के नीचे दबे दो शव बरामद हुए। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद 
