हल्द्वानी : (बड़ी खबर) लालकुआं विधानसभा का पावर सेंटर बदला, हल्दूचौड़ से खिसककर मोटाहल्दू बना पावर सेंटर
हल्द्वानी/लालकुआं : पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी लालकुआं विधानसभा में इस बार भी 2027 के विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प रहने वाली है। इस बार भी विधानसभा चुनाव ने ठीक पहले विधानसभा का पावर सेंटर बदल चुका है।
2022 में लालकुआं विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को करारी शिकस्त देकर बीजेपी विधायक बने डॉ मोहन बिष्ट ने हल्दूचौड़ में अपना पावर सेंटर बनाया, उन्हीं के घर से विधानभा के सियासी गुणा गणित चलने लगे, जैसे जैसे समय बीतता गया तो हालात भी बदलने लगे। हरीश रावत जैसी शख्सियत को चुनाव हरा कर डॉ मोहन बिष्ट से जनता की उम्मीदें काफी बढ़ गई । लेकिन समय बीतते बीतते सत्ता की एंटी इनकेब्सी डॉ मोहन बिष्ट को घेरने लगी, इसकी शुरुआत तब हुई जब विधायक डॉ मोहन बिष्ट को चोरगलिया के एक कार्यक्रम से लोगो ने विरोध कर वापस पैदल जाने को मजबूर कर दिया। चोरगलिया से शुरू हुई सत्ता की एंटी इनकेब्सी अब विधानसभा के कई हिस्सों में पहुंच गई है, यही नहीं बिंदुखत्ता में राजस्व गांव को लेकर विधायक द्वारा नॉमिनेट करवाई गई वन अधिकार समिति भी उनके विपरीत हो गई है।
इस एंटी इनकेब्सी के बीच लालकुआं विधानसभा में एंट्री हुई पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल रह चुके भगत सिंह कोशियारी के भतीजे दीपेंद्र कोशियारी की। हल्द्वानी में अपने घर का गृह प्रवेश कर चुके दीपेंद्र को लालकुआं की चाहत ने मोटाहल्दू में नया आशियाना बनाने पर मजबूर कर दिया। और फिर शुरू हुआ सियासी पावर सेंटर बदलने का दौर। अब दीपेंद्र कोशियारी के यहां (भगत दा) सहित बड़े बड़े मंत्रियों के आने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों भगत सिंह कोशियारी के कार्यक्रम में खुद विधायक डॉ मोहन बिष्ट मोटाहल्दू दीपेंद्र कोशियारी के आवास में उनका स्वागत करते नजर आए, सोमवार को मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दीपेंद्र के आवास में पहुंच कर जन समस्याएं सुनी।
राजनीति विश्लेषकों की माने तो 2027 के विधानसभा में हालात कुछ भी हो फिलहाल, लालकुआं का पावर सेंटर बदलता जा रहा है। दीपेंद्र कोशियारी की लगभग हर सप्ताह CM धामी से मुलाकात इस बात की तस्दीक करने को काफी है कि वो CM कैंप के कितने नजदीक है। फिलहाल टिकट की दौड़ के आंतरिक सर्वे के बीच लगातार चर्चा में है तो लालकुआं विधानसभा का नया पावर सेंटर…..

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम
उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी : नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
उत्तराखंड: सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी को 20.55 करोड़ की सौगात, धामी ने शुरू कीं 5 योजनाएं
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, सीएम धामी रहे मौजूद
भाजपा से इस्तीफे के बाद जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में ली सदस्यता 
