कपकोट : शिवालय में पूजा करने मां के साथ गया आठ साल का बच्चा सरयू नदी में बहा
पानी भरते समय सीढ़ियों से फिसल गया पैर, तलाश में जुटीं टीमें

बागेश्वर/कपकोट । श्रावण के पहले सोमवार को कपकोट शिवालय के पास से आठ साल का बालक सरयू नदी में बह गया। शिवालय में पूजा-अर्चना के लिए सुबह भक्तों की लाइन लगी थी। इसी दौरान शिवालय वार्ड के आणू में रहने वाली कमला देवी अपने पुत्र राकेश के साथ मंदिर आई थी। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए वह सरयू से जल लेने गईं। वह मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर जल भर रहीं थी तभी बच्चा भी वहां पहुंच गया। जल भरने के बाद कमला देवी रोली-चंदन थाली में रख रही थीं तभी राकेश नदी से पानी भरने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। पूजा करने आए रोशन गढ़िया ने नदी में छलांग लगाकर उसे बचाने की कोशिश लेकिन तब तक वह काफी दूर बह चुका था।
सूचना पर पुलिस-प्रशासन की रेस्क्यू टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन की। विधायक सुरेश गढ़िया ने भी वहां पहुंचकर कमला देवी को ढाढ़स बंधाया। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि बच्चे की तलाश में टीमें जुटी हैं। ड्रोन टीम की भी मदद ली जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म 
