देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कुल 51 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं में हेलीपैड निर्माण, सड़क सुधार, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण और न्यायिक एवं कारागार से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इन योजनाओं के पूरा होने से दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी।
स्वीकृत योजनाओं के तहत बागेश्वर के बेड़ा-मझेड़ा (करीमपुर) में हेलीपैड निर्माण के लिए 8.91 करोड़ रुपये, उत्तरकाशी के जखोल क्षेत्र में 1.08 करोड़ रुपये तथा नैनीताल के डौन परेवा में हेलीपैड और पहुंच मार्ग के विकास के लिए प्रथम चरण में धनराशि मंजूर की गई है। इसके अलावा देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट में विद्युत एवं सिविल कार्यों के लिए भी 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
सड़क परियोजनाओं में चम्पावत के तामली-कारी मोटर मार्ग के सुधार के लिए 2.64 करोड़ रुपये, अल्मोड़ा के लोधिया-चौगू मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 3.84 करोड़ रुपये तथा मसूरी क्षेत्र में सालावाला पुल से विजय कॉलोनी पुल तक सड़क को दो लेन से चौड़ा करने के लिए 16.87 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल में एसडीआरएफ पोस्ट निर्माण, टिहरी जिला कारागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल की स्थापना और पुलिस मुख्यालय के आधुनिकीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। पुलिस मुख्यालय के उपकरण और संसाधनों के लिए 15 करोड़ रुपयेजारी करने को भी मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे! 

