उत्तराखंड में कुछ उद्योगों के लिए महंगी हो सकती है बिजली, यूपीसीएल ने भेजा प्रस्ताव

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में कुछ बड़े उद्योगों के लिए बिजली महंगी हो सकती है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें ओपन एक्सेस के जरिए दूसरे स्रोतों से बिजली खरीदने वाले उद्योगों पर 88 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त सरचार्ज लगाने की सिफारिश की गई है।

यूपीसीएल का कहना है कि जब बड़े उद्योग बाहर से बिजली खरीदते हैं…तो निगम को पहले से खरीदी गई बिजली का पूरा उपयोग नहीं हो पाता। इससे निगम को आर्थिक नुकसान होता है। इसी नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल

प्रस्ताव के अनुसार अगर आयोग मंजूरी देता है तो अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक यह अतिरिक्त शुल्क लागू किया जा सकता है। इसका असर केवल उन बड़े उद्योगों पर पड़ेगा जो ओपन एक्सेस व्यवस्था के तहत बाहर से बिजली खरीदते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने बताया कि फिलहाल यह सिर्फ प्रस्ताव है। अंतिम फैसला उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही करेगा। अभी किसी तरह की नई दर लागू नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें