नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के इतिहास विभाग के दो शोध छात्राें का चयन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से इतिहास विषय में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) सहित विभाग के शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों शोध विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
यह हैं चयनित शोध छात्र
इतिहास विभाग की शोध छात्रा डॉ.निशा व शोध छात्र डॉ. गौरव कुमार का चयन हुआ है। डॉ.निशा ने अपना शोध कार्य प्रो.सावित्री कैड़ा के निर्देशन में पूर्ण किया है और वह वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय मासी में कार्यरत हैं। वहीं, डॉ.गौरव कुमार ने डॉ.रितेश साह के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूरा किया है।
विश्वविद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर कूटा अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी एवं महासचिव डॉ.विजय कुमार ने दोनों शोध विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.संजय घिल्डियाल, प्रो.सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो.संजय टम्टा, डॉ.रितेश साह, डॉ.शिवानी रावत एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.ज्योति जोशी ने भी दोनों को शुभकामनाएं देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध 

