
नैनीताल: भारत सरकार के द्वारा नशीली दवाओं की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजना के अन्तर्गत देशभर में नशामुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में दिनांक 26.06.2024 से दिनांक 30 जून, 2024 तक नशामुक्त भारत अभियान सप्ताह के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 30.06.2024 को सातताल झील में जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी, नैनीताल की ओर से नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दीपाँकर घिल्डियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्री सुरेन्द्र सिंह सूर्या (ग्राम प्रधान) की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के समय उपस्थित सभी व्यक्तियों को नशे के कुप्रभाव की जानकारी दी गयी तथा समाज में नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की गयी। समाज को जागरूक करना ही ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य रहता है। नशे का सेवन मानव जीवन एवं समाज के लिए एक अभिशाप है। मित्रों को देखकर अथवा शौकिया रूप से प्रारम्भ होकर नशा कब आदत बन जाता है पता ही नहीं चलता। कार्यक्रम में नशे से होने वाले नुकसान एवं बीमारियों के बारे में भी अवगत कराया। इसके पश्चात् कयाकिंग रेस प्रतियोगिमा भी आयोजित की गयी, जिसमें 20 कयाकिंग चालकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर करन कुमार, द्वितीय पंकज बिष्ठ, तृतीय अमित सूर्या, चतुर्थ भूपेन्द्र कण्डारी एवं पंचम स्थान पर भास्कर सूर्या को सील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा सभी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गयें। इस अवसर पर दीपाँकर घिल्डियाल (जिला समाज कल्याण अधिकारी, नैनीताल) सुरेन्द्र सिंह सूर्या (ग्राम प्रधान), असलम अली (अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी), स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगमोहन रौतेला, प्रबोध शर्मा, पूजा भट्ट, तनुजा पोखरिया, सुरेन्द्र बिष्ट, दिनेश चौहान व अन्य मौजूद रहें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पॉलिटेक्निक संस्थानों में भर्ती होंगे 480 गेस्ट टीचर
उत्तराखंड : यहां महिला की खाई में गिरने से मौत, प्रशासन ने दी Update
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने खोला विकास का पिटारा, सड़क से पर्यटन तक कई बड़े काम
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य स्वागत, सीएम धामी ने परोसा अपने हाथों से भोजन
उत्तराखंड: इन जिलों को मिली बड़ी सौगात, सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए जारी किए करोड़ों रुपये
उत्तराखंड: रामनगर में चाकू और डंडों से हमला, इलाके में मचा हड़कंप
मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! अगले कई दिन उत्तराखंड में बरसेंगे बादल
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते इस जिले में कल छुट्टी 

