बिन्दुखत्ता से लालकुआं को आ रहे स्कूटी सवार मां-बेटे दुर्घटना में गंभीर घायल… हल्द्वानी को हुए रेफर… देखें वीडियो…
लालकुआं। बिंदुखत्ता से लालकुआं की ओर को स्कूटी में सवार होकर आ रहे मां बेटे को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके चलते अनियंत्रित होकर स्कूटी सड़क में पलट गई, और काफी दूर तक मां बेटे रगड़ते चले गए, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, कार रोड क्षेत्र से कुछ युवा दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में ले आये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 सेवा द्वारा एसटीएच को रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बाद बिंदुखत्ता के हल्दुधार निवासी शिवराम उम्र 42 अपनी मां मोतिमा देवी उम्र 65 वर्ष को लेकर स्कूटी द्वारा लालकुआं की ओर को आ रहा था, जैसे ही वह कार रोड के पास पहुंचने वाले थे तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें हल्की सी टक्कर मार दी, इसके बाद अनियंत्रित होकर स्कूटी सड़क में पलट गई, और मां बेटे दोनों सड़क में काफी दूर तक रगड़ते चले गए, जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, दोनों को लहुलुहान हालत में काररोड क्षेत्र का एक युवक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में लाया, जहां उनका उपचार किया गया, हालत गंभीर होने पर इसके बाद दोनों को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। मां के चेहरे एवं बेटे के हाथ पांव में गंभीर चोट है। साथ ही 112 पुलिस ने भी दोनों का उपचार करने में काफी सहयोग किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस 
