भिकियासैंणः तहसील मुख्यालय से लगभग पांच किमी दूर जैनल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप से दो शव बरामद हुए हैं। बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में पंजीकृत वाहन दिनभर जैनल के पास खड़ी रही। शाम के समय लोगों ने शक होने पर भीतर झांका दो लोग अचेत पड़े थे। घटना को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पिकअप संख्या यूपी 20 सीटी-0048 के अंदर मिले दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही यह स्पष्ट हो सका है कि शव यहां कैसे और किस उद्देश्य से लाए गए। मृतकों की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। यसीसीटीवी से पता चला कि पिकअप तड़के तीन बजे से खड़ी है। पुलिस वाहन की जानकारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संजय जोशी का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। एक मृतक की पेंट की जेब से दो कीटनाशक के पैकेट भी मिले हैं, हालांकि वह सील बंद हैं। एक की जेब से 40 हजार और दूसरे से 12 हज़ार रुपये मिले। उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। वाहन के अंदर दो कट्टे गेहूं और एक खाली ड्रम भी पुलिस को बरामद हुआ। पुलिस वाहन को जांच के लिए थाने ले गई है। जांच में पता चला कि वाहन को खरीदे हुए डेढ़ वर्ष हुआ है। वाहन मालिक बिजनौर निवासी लोकेश कुमार से पुलिस संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू 
