हल्द्वानी : 20 जनवरी से इस मार्ग पर सीवर लाइन का काम, भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बाधित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

20 जनवरी से पीलीकोठी–नीम चौराहा मार्ग पर सीवर लाइन का काम, भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बाधित

हल्द्वानी। शहर की सीवर व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत पीलीकोठी चौराहे से नीम चौराहे तक गहरी सीवर लाइन बिछाने का निर्माण कार्य 20 जनवरी 2026 से शुरू किया जाएगा। यह कार्य शहरी विकास विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू), यूयूएसडीए हल्द्वानी द्वारा कार्यदायी संस्था मैसर्स बीआईपीएल–डीआरए जेवी, अहमदाबाद के माध्यम से कराया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान संबंधित मार्ग पर चौपहिया और भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा, जिससे यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर

प्रशासन और परियोजना प्रबंधन ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और निर्माण कार्य के सुचारु एवं समयबद्ध संपादन में सहयोग प्रदान करें। परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि यह कार्य शहर के दीर्घकालीन विकास और बेहतर सीवर प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक है। जन सहयोग से कार्य को तय समय में पूरा किया जाएगा, जिससे भविष्य में नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें