भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 12 सितम्बर, 2024 को प्रातः 10:00 बजें जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13.09.2024 को जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ ही कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गदेरों में तेज प्रवाह आने की सम्भावना है। तक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 13 सितम्बर, 2024 को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध-शासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता हैं।
अतः मौसम विभाग द्वारा जारी रेड एलर्ट के दृष्टिगत दिनांक 13 सितम्बर, 2024 को जनपद हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्ध-शासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे तथा शैक्षणिक संस्थाएं अवकाश अवधि में ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।
उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
