- शिक्षा में गुणवत्ता का समन्वय विभिन्न विधाओं में पुरस्कृत छात्र-छात्राएं
Haldwani News – लामाचौड़ स्थित के . वी . एम. विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता का पर्याय बन गया है ।बीते दिनों 19 फरवरी 2024 को विद्यालय में कक्षा 6 से 8 के विभिन्न योग्यताओं वाले बच्चों को मुख्य अतिथि माननीय विधायक हल्द्वानी श्री सुमित हृदयेश एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती छाया शुक्ला जी (भूतपूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग) द्वारा सम्मानित किया गया ।


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रेरणात्मक कविताएं ,भाषण एवम नृत्य प्रस्तुत किए गए ।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को एक अच्छा इंसान बनने की नसीहत दी ।वही कार्यक्रम देखकर भाव विभोर हुई विशिष्ट अतिथि ने विद्यालय के उत्तम माहौल एवं विद्यालय प्रशासन की दूर दृष्टि की प्रशंसा की। प्रोत्साहित बच्चों में खासा उत्साह दिखा ।प्रधानाचार्य श्रीमती चंद्रकला अमोला जी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त किया ।



प्रधानाचार्य ने कहा कि हल्द्वानी के कई गणमान्य व्यक्तियों का विद्यालय को प्रदत्त सहयोग ही है कि इतने कम समय में विद्यालय ने अभूतपूर्व उन्नति की है ।उन्होंने बताया कि विद्यालय आधुनिकतम संसाधनों के साथ शिक्षा देने को कटिबद्ध है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
