हल्द्वानी– शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके केवीएम स्कूल लामाचौड़ (KVM SCHOOL LAMACHAUR) में शिक्षण सत्र 2023- 24 प्रारंभ किए जाने से पूर्व अभिभावकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। शिक्षा के स्तर को सुधारने के साथ-साथ घर में छात्र-छात्राएं कैसे बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अपनी पढ़ाई के लिए ध्यान लगा सके ? इसके लिए अभिभावकों को प्रभावशाली पेरेंटिंग गुर सिखाए गए।


अभिभावकों के लिए आयोजित की गई इस कार्यशाला में वंडर ब्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ वरुन पांडे ने अभिभावकों से छात्रों के व्यक्तित्व के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वार्तालाप की। तथा अभिभावकों को घर में बच्चों के साथ किस तरह पढ़ाई का माहौल तैयार किया जाना चाहिए इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यशाला में केवीएम स्कूल लामाचौड की प्रधानाचार्या श्रीमती चंद्रकला अमोला ने अभिभावकों को बेहतर पेरेंटिंग स्किल के बारे में बताया इसके अलावा अभिभावकों को विद्यालय के आगामी शैक्षणिक सत्र की अद्वितीय कार्यप्रणाली से अवगत कराया। प्रधानाचार्या श्रीमती चंद्रकला अमोला ने बताया कि विद्यालय में आगामी शिक्षण सत्र से एबेकस, वैदिक गणित को गणित विषय में लागू किया जाएगा, तथा कंप्यूटर क्षेत्र के पाठ्यक्रम को भी बेहतर तरीके से पाठ्यक्रम में जोड़ा जाएगा। जो कि एक व्यवसायिक शिक्षा का विषय भी है। इसके अलावा विद्यालय में थिंकिंग स्किल मॉड्यूल और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट मॉड्यूल को भी शामिल किया जाएगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं के पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए विद्यालय एवं वंडर ब्रेंस इन्वेटिव प्राइवेट लिमिटेड के आपसी कोलोरेशन से कार्य करते हुए काउंसलिंग कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जोकि अभिभावकों और छात्रों के काफी काम आएगा। इसके साथ ही पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम को भी विद्यालय में बेहतर तरीके से समावेशित करने का निर्णय लिया गया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
