- केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नैनीताल द्वारा शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन
Haldwani News- आज दिनांक 22 अगस्त 2023 को केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नैनीताल द्वारा शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में मेरी माटी मेरा देश नौ साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पर आधारित चित्र प्रदर्शनी एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि माननीय अजय भट्ट केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि दयासागर बिष्ट प्रबंधक शैमफोर्ड स्कूल ने चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि माननीय अजय भट्ट ने अपने उद्बोधन में विगत नौ वर्षों में भारत की वैश्विक स्तर पर हुई प्रगति से सभी को अवगत कराया। छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स को उन्होंने नियमित समय सारणी बनाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासित होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को अलबेंडाजोल दवा खिलाकर कृमि मुक्त एवं स्वस्थ भारत का संदेश दिया। उन्होंने प्रदर्शनी के आयोजन के लिए केन्द्रीय संचार ब्यूरो एवं विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शैमफोर्ड स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों एवं स्टाफ का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर बुधवार को भी जारी रहेगा। मंच संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल के क्षेत्रीय पदाधिकारी भूपेन्द्र नेगी, प्रदर्शनी अधिकारी आनंद सिंह बिष्ट, विद्यालय की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानचार्या संतोष पांडे, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, स्वास्थ्य विभाग से अजय भट्ट, डी.पी.सी, टीबी मुक्त कार्यक्रम नैनीताल, डॉ के. एम. गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी आरबीएसके, डॉ इंद्रजीत रॉय, चिकितासाधिकारी, मेघा गुरूरानी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, उषा रैकवाल, श्वेता, अनुष्का, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत, विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य तथा क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई 
