- शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
- शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल का चतुर्थ वार्षिकोत्सव
हल्द्वानी- शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में‘‘ चतुर्थ वार्षिकोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया । “एलिजियम 2022’’ आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर आधारित रहा। कार्यक्रम में डॉ० मनमोहन सिंह चैहान, वाइस चांसलर गोविंद बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा डॉ० मोहन सिंह बिष्ट, विधायक लालकुंआ एवं बी0 डी0 सुयाल (आई एफ एस) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में पब्लिक स्कूल एशोशिएसन के अध्यक्ष, विभिन्न स्कूलों के मैनेजर एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डॉ० मनमोहन सिंह चैहान, विशिष्ट अतिथि डॉ० मोहन सिंह बिष्ट एवं डॉ० बी0 डी0 सुयाल (आई एफ एस) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह में भारत की आजादी के 75 सालों की प्रगति को रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्यों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया एवं विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों से तथा भविष्य की योजनाओं से सभी को अवगत कराया। मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित कर विजेताओं को सम्मानित किया एवं अपने उद्बोधन में विद्यालय द्वारा किये जा प्रयासों की सराहना की और बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को सराहा। उन्होंने अच्छे प्रतिशत अंकों की दौड़ से आगे निकलकर बच्चों को गुणवत्तायुक्त और संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर बल दिया। चेयरमैन श्री दयासागर बिष्ट जी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने सभी अभिभावकों के विद्यालय प्रबंधन पर विश्वास के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में और बेहतर परिणामों की आशा व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय स्टाफ के अथक परिश्रम की सराहना की एवं वर्षभर प्रचार प्रसार के लिए मीडिया का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, एशोशिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी, प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया सहित अभिभावक व अतिथि उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’ 
