देहरादून: उत्तराखंड सरकार संस्कृत भाषा के संरक्षण और विकास के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य में संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग को प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए सरकार ने देशभर के संस्कृत विद्वानों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विश्वविद्यालयों, गुरुकुलों और संस्कृत से जुड़े संस्थानों से सुझाव मांगे हैं। इच्छुक लोग 10 अगस्त 2026 तक ई-मेल के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं।
संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड ने वर्ष 2010 में संस्कृत को दूसरी राजभाषा का दर्जा देकर देश में नई पहल की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2025 में हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन के दौरान संस्कृत के संरक्षण और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक उच्चस्तरीय संस्कृत आयोग बनाने की जरूरत पर जोर दिया था। अब सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

प्रस्तावित आयोग संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने, शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने, प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण, भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक और शास्त्रीय अध्ययन, संस्कृत आधारित कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर काम करेगा। इसके अलावा प्रशासन, तकनीकी क्षेत्र और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे आधुनिक क्षेत्रों में संस्कृत के उपयोग की संभावनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान में संस्कृत का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं…बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की आधारशिला है। राज्य सरकार का प्रयास है कि संस्कृत को आधुनिक समय के अनुरूप नई पहचान मिले और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच बने।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद
हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF
उत्तराखंड : दुष्कर्म केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गंगा इन होटल सील; अब मुस्तफा की तलाश
उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद; टिहरी में भी नुकसान 
