देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 488 महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से कुल 2 करोड़ 76 लाख 16 हजार 875 रुपये की सहायता राशि भेजी।
योजना के दूसरे चरण में 212 नई महिलाओं को पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ 55 लाख 40 हजार रुपये दिए गए। वहीं, पहले चरण की 276 महिलाओं को दूसरी किस्त के रूप में 1 करोड़ 20 लाख 76 हजार 875 रुपये जारी किए गए। इससे पहले 10 फरवरी 2026 को योजना के पहले चरण में 484 महिलाओं को 3 करोड़ 45 लाख रुपये की सहायता दी गई थी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज और राज्य के विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं…बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ एकल, निराश्रित, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं, एसिड अटैक पीड़िताओं, अन्य अपराधों से प्रभावित महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को दिया जा रहा है। योजना के तहत स्वरोजगार शुरू करने के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये तक की परियोजना पर 75 प्रतिशत तक अनुदान सरकार की ओर से दिया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही है। स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी अभियान और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसे प्रयासों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की लाखों महिलाएं आज स्वयं सहायता समूहों के जरिए अपनी आय बढ़ाने का काम कर रही हैं।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह योजना एकल महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
