देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘सेवा विधि’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए लेखक के प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी केवल अपने दायित्वों का निर्वहन करना नहीं, बल्कि पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ जनता की सेवा करना भी है। इसके लिए सरकारी नियमों, प्रक्रियाओं और कानूनों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद अब तक ऐसी कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं थी…जिसमें सरकारी सेवा से जुड़े नियम, संवैधानिक प्रावधान, शासनादेश और न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णय एक ही स्थान पर सरल भाषा में संकलित हों। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक व्यवहारिक मार्गदर्शिका का काम करेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक लोकसेवक का हर निर्णय सीधे आम जनता के जीवन को प्रभावित करता है। जब कोई अधिकारी किसी जरूरतमंद को उसका अधिकार दिलाता है या सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाता है…तो वह वास्तव में राष्ट्रसेवा कर रहा होता है। इसलिए ईमानदारी के साथ-साथ नियमों और कानूनों की अच्छी समझ भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अच्छे अधिकारी वही होते हैं जो नियमों की भावना को समझते हैं और उन्हीं के दायरे में रहकर जनहित के समाधान तलाशते हैं। शासन का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना नहीं..बल्कि जनता का जीवन आसान बनाना भी है।
पुस्तक के लेखक आर.सी. लोहनी ने बताया कि ‘सेवा विधि’ में सरकारी सेवाओं से जुड़े संवैधानिक प्रावधान, विभिन्न अधिनियम, नियम, शासनादेश और उच्चतम एवं उच्च न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों को सरल ढंग से प्रस्तुत किया गया है…ताकि अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यों में इसका उपयोग कर सकें।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई सेवानिवृत्त एवं कार्यरत अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



छात्रों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड के कॉलेजों में बनेंगे जिम
उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) ये 14 अधिकारी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी 
