Haldwani: सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे बुधवार शाम गड्ढे में अनियंत्रित होकर एक ई रिक्शा नहर में जा गिरा। रिक्शे पर लदे सामान को निकालने की कोशिश में चालक की तबीतय बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई।
गौजाजाली वनभूलपुरा निवासी 45 वर्षीय नजीर अहमद को बुधवार को ट्रांसपोर्टनगर से एक बुकिंग मिली थी। उनको बिजली उपकरण लोड कर किसी कारोबारी के यहां पहुंचाने थे। माल लोड करने के बाद वह रामपुर रोड के पीछे डहरिया से नहर किनारे होते हुए एसटीएच पहुंचे। यहां पिछले कई महीनों से एक गड्डा था। गड्ढे में उतरते ही रिक्शा नहर में पलट गया। प्रत्यक्षर्दियों के मुताबिक चालक ने खुद को गिरने से बचा लिया, लेकिन लोड माल पानी में भीग गया। वह माल निकालने को नहर में कूद गया। कुछ माल निकाल कर सड़क पर भी ले आया, लेकिन तभी अचानक वह सड़क पर गिर गया और उठ नहीं पाया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शव मॉर्चरी में भेज दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
