रामनगरः डिब्बे में बंद ‘जिंदा कोबरा’ लेकर अस्पताल पहुंचा युवक
रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित रामनगर से एक बेहद हैरान और चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के सरकारी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया और लोग दंग रह गए, जब एक युवक कोबरा सांप के काटने के बाद अपना इलाज कराने अस्पताल पहुंचा। चौकाने वाली बात यह थी कि युवक अपने साथ कोई मामूली सामान नहीं, बल्कि उसी खूंखार और जहरीले जिंदा कोबरा सांप को एक डिब्बे में बंद करके लाया था, जिसने कुछ ही देर पहले उसे काटा था।
युवक को हाथ में कोबरा बंद डिब्बा लेकर ‘रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय’ में दाखिल होते देख वहां मौजूद मरीजों, उनके परिजनों और मेडिकल स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि, डॉक्टरों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए युवक का आपातकालीन उपचार शुरू कर दिया।
सुबह-सुबह आया रेस्क्यू कॉल और घट गई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक का नाम अरुण कुमार है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है। अरुण पिछले लगभग 4-5 वर्षों से रामनगर के बेड़ाझाल क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा है। वह पेशे से टाइल्स लगाने का काम करता है, लेकिन सामाजिक सरोकार और जीव-दया के कारण वह पिछले काफी समय से क्षेत्र में सांपों का रेस्क्यू (बचाव) भी करता आ रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित 
