राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। देहरा खास स्थित ऋषि एन्क्लेव में एक युवक की घर के अंदर घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
चीख-पुकार सुन दौड़े परिजन
जानकारी के अनुसार, वारदात के दौरान कमरे से तेज चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। शोर सुनकर परिजन तुरंत कमरे की ओर दौड़े। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। दीपक गुप्ता खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे, जबकि एक युवक के हाथ में चाकू था।
परिजनों ने तत्काल आरोपी को काबू में कर लिया और पुलिस के पहुंचने तक उसे अपने कब्जे में रखा। सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के कारणों और घटना के पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।
लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक गुप्ता ब्याज पर रुपये देने का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
इलाके में दहशत का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस हत्या से ऋषि एन्क्लेव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस का कहना
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
