हल्द्वानी-देर शाम रामपुर रोड गोरपडाव बाईपास पर दो बाइक सवारों में जबरदस्त भिड़त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से ध्वस्त हो गए। हादसे में 2 बाइकों पर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना किसी ने सामाजिक कार्यकर्ता संजय कश्यप को दी। सूचना मिलते ही संजय कश्यप हादसे वाली जगह को दौड़े। हादसे का मंजर देख वह भी अवाक रह गए। उन्होंने सबसे पहले बीच सड़क पर पड़े घायलों को सड़क के किनारे किया। फिर उनकी बाइके किनारे की। इसके बाद उन्होंने टीपी नगर चौकी को हादसे की सूचना दी। साथ ही 108 को भी फोन किया। उन्होंने घायलों से जानकारी जुटाई और उनके परिजनों को भी फोन किया।

हादसे के करीब 15 मिनट बाद टीपी नगर चौकी इंचार्ज राम राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। फिर उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर सभी घायलों को वहाँ से गुजर रहे वाहनों की मदद से दो और युवकों को लेकर साथ लेकर घायलों को अस्पताल तक पहुचाया। इसके बाद फिर हादसे वाले जगह पर पहुँचकर दोनों वाहनों को टीपी नगर चौकी तक पहुचाया। उनके इस कदम से 5 लोगों की जान बची।
उत्तराखंड- यहां गुलदार की गुर्राहट बनी दहशत का पर्याय, (देखे वीडियो)
संजय कश्यप जीतपुर नेगी में अपनी अच्छी छवि के लिए जाने जाते है। लॉक डॉउन के दौरान उन्होंने कई घरों में राहत सामग्री पहुचाने का काम गांव के युवकों के साथ मिलकर किया। इसके अलावा कई संस्थाओं से आग्रह कर लॉकडॉउन में गरीबों तक राशन पहुचाया।
बागेश्वर- (अच्छी खबर) कोरोना संक्रमित चार लोग ठीक, फूल का गुलदस्ता देकर किया डिस्चार्ज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
