पीरूमदारा में भी रुकेगी उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने जताया सांसद अनिल बलूनी का आभार
रामनगर। क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) का ठहराव पीरूमदारा रेलवे स्टेशन पर भी होगा। लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा उठाई जा रही इस मांग को पूरा कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों एवं व्यापारियों को रामनगर तक आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को हाल ही में रामनगर में आयोजित एक बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने प्रमुखता से उठाया था।
जनता की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी। सांसद के अनुरोध को स्वीकार करते हुए माननीय रेल मंत्री ने पीरूमदारा स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव का आदेश जारी कर दिया है।
इस निर्णय से रामनगर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता की ओर से सांसद अनिल बलूनी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : शहर की ये शराब की दुकान सबसे महंगी नीलाम हुई
देहरादून :(बड़ी खबर ) स्नातक स्तरीय पदों की भर्ती की आई Update
धामी बने ‘धुरंधर’, चार साल में उत्तराखंड विकास की मिसाल की पेश : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड: भालू ने महिला पर किया खौफनाक हमला, चेहरा नोच डाला!
उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तारीख घोषित
उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!
हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
इस हादसे के बाद ब्ला-ब्ला प्लेटफॉर्म पर सख्ती, उत्तराखंड में होगा बैन!
उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद 

