विकासनगर: पछवादून क्षेत्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के बड़ा रामपुर के पास सामने आई…जहाँ एक कार सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए…जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया….जबकि दो अन्य को गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया।
सीधे पेड़ से टकराई कार
सहसपुर पुलिस को घटना की सूचना मिली कि रामपुर में बड़ी मस्जिद के पास कार पेड़ से टकरा गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार संख्या UK 07 HE 9736 सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त है। कार में तीन युवक गंभीर रूप से घायल मिले।
हादसे में युवक की गई जान
घायल सत्यम उर्फ हर्षराज (22 वर्ष), पुत्र पंकज कुमार दुबे, निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वहीं, विनीत (21 वर्ष), पुत्र संजय कुमार गुप्ता, बिहार और सौरभ सिंह, पुत्र राकेश सिंह, प्रयागराज को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस कर रही जांच
सहसपुर कोतवाली ने बताया कि पुलिस को डायल 112 से कार हादसे की सूचना मिली। टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सत्यम कुमार की मौत के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। तीनों युवक सहसपुर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। हादसे की बारीकी से जांच की जा रही है। विकास रावत, एसएसआई,
पहले भी हुए हादसे
इससे पहले 29 अक्टूबर को सेलाकुई क्षेत्र में एक बस और बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका सत्तो देवी (56 वर्ष), पत्नी श्याम सिंह, निवासी राजावाला थी।
यातायात और सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सतर्क रहने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग 
