नैनी सैनी एयरपोर्ट

नैनी सैनी एयरपोर्ट का अधिग्रहण, पर्वतीय क्षेत्रों में हवाई सेवा होगी और तेज़

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्रदेश को हवाई कनेक्टिविटी का बड़ा तोहफ़ा मिला। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और उत्तराखंड सरकार ने पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के अधिग्रहण के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और टिकाऊ हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नैनी सैनी एयरपोर्ट का कुल क्षेत्रफल लगभग 70 एकड़ है। टर्मिनल भवन व्यस्त समय में 40 यात्रियों की सेवा देने में सक्षम है और एक समय में दो विमान (कोड-2B) के संचालन की सुविधा है। इस अधिग्रहण से एयरपोर्ट का बुनियादी ढांचा विकसित होगा परिचालन मानक बेहतर होंगे और प्रदेश की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात

सरकार का कहना है कि एयरपोर्ट के विकास से स्थानीय कला, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही व्यापार, तीर्थ पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अतिथि सत्कार के क्षेत्र में नए अवसर और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उत्तराखंड सरकार हेली कनेक्टिविटी को भी मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। किसी भी आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों में तेजी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हेली कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण है। पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का संचालन AAI करेगा और इसके विस्तार में करोड़ों रुपए निवेश किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

इस अवसर पर पीएम मोदी ने राज्य स्थापना के 25 वर्षों की रजत जयंती पर कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 28 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 62 करोड़ रुपये सीधे भेजे गए।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें