उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर सेक्टर 7 के पास स्थित दुर्गा फाइबर फैक्ट्री में कल भीषण आग लग गई थी। पूरे दिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग को सोमवार की देर शाम तक बुझाया गया और फाइबर फैक्ट्री इस आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गई लाखों रुपए के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है वही कल देर शाम तक 7 कर्मचारियों में से एक कर्मचारी के हताहत होने का अंदेशा लगाया जा रहा था जिसकी आज पुष्टि हो गई है।
आज पुलिस ने आग से जर्जर हो चुकी फैक्ट्री के अंदर से एक जला हुआ कंकाल बरामद किया है बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी देव स्वरूप का कंकाल है जो कल इस भीषण अग्निकांड में जिंदा जल गया। पीलीभीत तहसील बीसलपुर का रहने वाला देव स्वरूप के पिता हरपाल ने फैक्ट्री पहुंचकर जले हुए कंकाल को निकालने की इस घटना को अपनी आंखों से देखा।
साथियों द्वारा बताया गया कि 6 से 7 लोग जब आग लगी उस वक्त फैक्ट्री के भीतर थे जिनमें से सारे लोग निकल गए लेकिन देव स्वरूप अंदर ही रह गया जिसके बाद फैक्ट्री ने भीषण अग्निकांड का नजारा पूरे सिडकुल क्षेत्र ने देखा आसमान में कई घंटों तक काला गुबार फैला रहा। दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने जिस में प्राइवेट कंपनियों की दमकल के गाड़ियों सहित दमकल विभाग पुलिस प्रशासन ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक फाइबर फैक्ट्री में सब कुछ जलकर राख हो चुका था फिलहाल मृतक के परिजनों ने मृतक देव स्वरूप के लिए न्याय की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 

