उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी कोरोनावायरस के चपेट में आ गए हैं मंगलवार को कोरोनावायरस कोविड-19 की जांच में अनिल बलूनी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुद के पॉजिटिव होने की बात साझा की है साथ ही लोगों से इस कोरोना की दूसरी लहर में खुद का ध्यान रखने की अपील करते हुए केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन किए जाने की बात कही है।

उत्तराखंड में भी कोरोनावायरस कोविड-19 धीरे-धीरे मैदानी इलाकों में व्यापक रूप लेने के साथ ही अब पर्वती जिलों में भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है टीकाकरण अभियान के साथ-साथ कोरोना के प्रति सजग रहने की अपील करने के बावजूद लोग इसे अभी गंभीरता से लेते दिखाई नहीं दे रहे हैं यही वजह है कि रोजाना स्वास्थ्य बुलेटिन में संक्रमित लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है सोमवार को ही 1334 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7 लोगों की मौत हुई है इसके साथ ही राज्य में 52 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं इसके अलावा सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर विवाह समारोह में 200 लोगों की अनुमति दी है अब लोगों को इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है नहीं तो हालात और खतरनाक हो सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
