उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर के मालधन चौड़ इलाके में युवक ने अपने ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया मृतक के 5 बच्चे हैं वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मालधन चौड़ नंबर 5 में 50 वर्षीय भगत पुत्र बलवीर सिंह का निवास है देर रात भगत के मेरे भाई सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर निवासी प्रेमपाल ने घर में घुसकर अपने ममेरे भाई की हत्या कर दी। घर में रात को गोली की आवाज सुन चीख-पुकार मच गई जैसे ही परिजनों ने आंखें खोली तो भगत को खून से लथपथ देख हड़कंप मच गया आनन-फानन में भगत को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी तो तत्काल पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह बताया जा रहा है कि प्रेमपाल अपने ममेरे भाई भगत से इस बात को लेकर नाराज रहता था कि उसने गलत लड़की से उसकी शादी करा दी क्योंकि प्रेमपाल और उसकी पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। सोमवार की शाम को भी जब प्रेमपाल अपने ममेरे भाई भगत के घर आया था तब भी दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई लेकिन रात को 2:30 से 3:00 के बीच प्रेमपाल ने घर आकर अपने ममेरे भाई को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है जिसके बाद ही पूरे रहस्य से पर्दा उठ पाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट 

