Rudrpur News- रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में एक किशोरी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी को फंदे से लटका देख स्वजनों में कोहराम मच गया। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
प्राप्त समाचार के अनुसार मूल रूप से गांव उदरा, थाना देवरनिया बरेली निवासी ओमप्रकाश और उसकी पत्नी अपने परिवार के साथ यहां वार्ड नंबर 8 शिव नगर ट्रांजिट कैंप में किराए के मकान में रहते हैं। ओमप्रकाश की 9 पुत्रियां हैं। जिनमें चार का विवाह हो चुका है। जबकि पांच घर पर ही रहती हैं बताया जा रहा है कि आज सुबह ओमप्रकाश जब काम पर चले गए और पत्नी तथा अन्य बच्चे घर के बाहर थे इसी बीच उनके छठे नंबर के 15 साल की बेटी मनीषा ने रसोई घर में दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
बेटी को फंदे में लटका देख मां की चीखें निकल गई शोर होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हुए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की पूरी जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल जांच जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
