Haldwani News- मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने जनता दरबार में दिव्यांग बॉबी की मदद की। उन्होने बाबी को अपने ट्राईसाइकिल में चलती-फिरती दुकान खोलने हेतु सामग्री प्रदान की, जिससे वह अपना जीवन यापन कर सके। उन्होने भरोसा दिलाया कि भविष्य मे भी उसकी मदद करेंगे।nगत गुरूवार को बॉबी जनता दरबार मे आया था, उसने कहा कि वह स्वाभिमानी है वह ऋण व लोन नही लेगा तथा किसी दूसरे के उपर भी निर्भर नही रहेगा। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उसे स्वरोजगार करने हेतु दुकान सामग्री दी तथा भविष्य मे भी प्रशासन से मदद करने का आश्वासन दिया।
गुरूवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सडक, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण पत्र, मुआवजा, फीस माफी, शौचालय, शस्त्र लाइसेंस, रोजगार आदि से सम्बन्धित 37 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज करायी। अधिकांश समस्याओ का मौेके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं को मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को समयावधि मेे निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होने कहा कि समस्याओ की निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी।
फरियादियों में जमरानी रोड दमुवाढूगा निवासी अमरनाथ जोशी ने कहा कि जमरानी रोड मे नाले में अत्यधिक पानी का बहाव होने के कारण व नाले का मुहाना छोटा होने से पानी ओवरफ्लो होकर स्थानीय निवासी व दुकानदारों के घरों मे घुस जाता है। उन्होने समस्या समाधान करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिचाई एवं उपजिलाधिकारी को शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर समस्या समधान करते हुये अवगत कराने के निर्देश दिये।
निवासी दुर्गापालपुर परमा निवासी तुलसी ने बताया कि कोरोना के कारण उनके पति की मृत्यु हो चुकी थी प्रार्थी के दो नाबालिक बच्चे है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला प्रोवेशन अधिकारी को वात्सल्य योजना के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये। देवपुर कुरियागांव निवासी उमेश चन्द्र जोशी ने स्वतन्त्रता संग्राम आश्रित पेशन व परिचय पत्र दिलाने का अनुरोध किया जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पान सिह मेवाडी निवासी देवपुर सनवाल चोरगलिया ने अवगत करना कि चोरगलिया के खौलाबाजार मे दस आवासीय पटटे ग्रामीणों हेतु स्वीकृत हो चुके है। जबकि पटटे पटटाधारको को अभी तक आवंटित नही हुये है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को जांच कर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जनता सुनवाई में सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह आदि मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
