देहरादून: प्रदेश में एलटी शिक्षकों की अंतर मंडलीय स्थानांतरण की इच्छा पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है। स्थानांतरण के आड़े आ रही एसओपी में सरकार ने संशोधन कर दिया। अब इन शिक्षकों के स्थानांतरण में शासन की भूमिका नहीं रहेगी, बल्कि विभाग यह कार्य स्वयं करेगा। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत इन शिक्षकों के नियोक्ता मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक हैं। दोनों मंडलों गढ़वाल और कुमाऊं के अपर निदेशक स्थानांतरण की सूची जारी करेंगे। इस कार्य में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय और शिक्षा
महानिदेशक उन पर नजर रखेंगे। स्थानांतरण के लिए पात्र शिक्षकों की सूची तैयार करने और उनकी काउंसलिंग के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अनुमति आवश्यक होगी। वहीं, स्थानांतरण आदेश जारी करने से पहले शिक्षा महानिदेशक से अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा। अंतर मंडलीय स्थानांतरण प्रत्येक वर्ष निर्धारित समय पर यानी वार्षिक स्थानांतरण के बाद ही किए जा सकेंगे। इस शैक्षिक सत्र में 300 से अधिक शिक्षकों के स्थानांतरण प्रस्तावित हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

