32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

टिहरी। प्रतापनगर क्षेत्र के जांगी गांव से लापता हुई रेशमा बिष्ट को 32 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस तलाश नहीं कर पाई है। रेशमा के अचानक गायब होने के बाद से परिवार लगातार उसकी खोज में जुटा है। पुलिस की ओर से भी जंगल से लेकर नदी और झील तक अलग-अलग स्थानों पर तलाश की जा चुकी है…लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है।

जानकारी के अनुसार जांगी गांव निवासी रेशमा बिष्ट 6 अगस्त को अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश की…लेकिन जब काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला तो 7 अगस्त को लंबगांव थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमों के साथ रेशमा की तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन के साथ ड्रोन की मदद भी ली।

रेशमा की तलाश के लिए पुलिस टीमों ने जंगलों के अलावा टिहरी झील और जाखणी नदी क्षेत्र में भी सर्च अभियान चलाया। संभावित स्थानों की जांच और ड्रोन से निगरानी के बावजूद अब तक रेशमा के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी रेशमा का पता नहीं चलने पर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। इसी के चलते लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से रेशमा की तलाश तेज करने और उसे जल्द खोजने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य

प्रदर्शन और सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक गहमा-गहमी और नोकझोंक की स्थिति बनी रही। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि रेशमा की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया गया है कि रेशमा की शादी करीब चार साल पहले नवीन बिष्ट से हुई थी। उनका करीब चार साल का एक बेटा भी है। रेशमा के पति नवीन विदेश में नौकरी करते हैं। परिजनों के अनुसार नवीन करीब 28 महीने बाद छुट्टी पर घर लौटे थे और उनके घर आने के लगभग चार दिन बाद 6 अगस्त को रेशमा लापता हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

मामले में रेशमा के मायके पक्ष की ओर से उसकी ससुराल वालों पर कुछ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और तलाश अभियान जारी है।

परिजनों की मांग है कि रेशमा को जल्द से जल्द खोजा जाए और तलाश अभियान को और व्यापक किया जाए। फिलहाल 32 दिन बाद भी रेशमा का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें