अल्मोड़ा। ताड़ीखेत क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदत्त पांडे की प्रतिमा के अनावरण को लेकर कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक खींचतान देखने को मिली। प्रतिमा का अनावरण पहले ब्लॉक प्रमुख बबीता मेहरा ने किया और बाद में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा व विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल की मौजूदगी में दोबारा अनावरण किया गया।
बताया गया कि प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के पहुंचने की उम्मीद थी। इसी बीच ब्लॉक प्रमुख बबीता मेहरा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर रिबन काटा और प्रतिमा का अनावरण कर दिया।
इसके बाद वह वहां से चली गईं। उनके जाने के बाद प्रतिमा को फिर से ढक दिया गया। कुछ समय बाद केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में प्रतिमा का दोबारा अनावरण किया गया।
मामले को लेकर ब्लॉक प्रमुख बबीता मेहरा की ओर से नाराजगी जताई गई। उनका कहना था कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी और निमंत्रण को लेकर उचित तरीके से शामिल नहीं किया गया।
वहीं प्रशासन की ओर से इस मामले में अलग जानकारी सामने आई। खंड विकास अधिकारी तारा चंद के अनुसार प्रतिमा के शिलापट्ट पर ब्लॉक प्रमुख का नाम दर्ज है और उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी।
पंडित रामदत्त पांडे की प्रतिमा के निर्माण पर करीब 19.56 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी दी गई है। इस प्रतिमा को स्थापित करने की घोषणा करीब चार साल पहले की गई थी….लेकिन अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) से जुड़ी प्रक्रिया के कारण काम में देरी हुई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा के दोबारा अनावरण को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को लेकर अपनी-अपनी स्थिति स्पष्ट की गई है।
पूरे घटनाक्रम के बाद ताड़ीखेत में प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम राजनीतिक खींचतान के कारण चर्चा में आ गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न 

