पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ की बंगापानी तहसील के आपदा प्रभावित क्षेत्र टांगा में मंगलवार सुबह से ही लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू कार्य जारी है। 2 लापता व्यक्तियों के शव मलवे से निकाल लिए गए हैं। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे, पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी समेत क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी और स्थानीय जनता मौके पर है। एसडीआरएफ के 10 जवान, पुलिस और राजस्व विभाग के 20 जवान और कार्मिक, 2 मेडिकल टीमें मौके पर मौजूद है। जिलाधिकारी के निर्देशन में मौके पर लापता व्यक्तियों की खोज एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन द्वारा मौके पर खाद्य एवं आवश्यक सामग्री पंहुचा दी गई। एनडीआरएफ के 23 जवान और आईटीबीपी के 15 जवान आपदाग्रस्त टांगा क्षेत्र में रेस्क्यू के लिए पहुंचने वाले है।
नैनीताल- (बड़ी खबर) देवस्थानम बोर्ड को लेकर हाईकोर्ट से आया फैसला

पिथौरागढ़ आपदा अपडेट: पिथौरागढ़ की बंगापानी तहसील के टांगा और गैला गांव में बादल फटने से कुल 14 लोग काल में मुँह में समा गए है। गैला गांव से सभी तीन शव बरामद कर लिए गए है। जबकि टांगा में 11 लापता व्यक्तियों में से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए है। जबकि 9 शवों की तलाश जारी है।
गैला गांव में मृतकों के नाम
शेर सिंह पुत्र रतन सिंह उम्र 50 वर्ष,
गोविन्दी देवी पत्नी शेर सिंह उम्र 45 वर्ष
ममता पुत्री शेर सिंह उम्र 24 वर्ष
तीनों शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया है।
टांगा गांव में भूस्खलन की चपेट में आये लोगों के नाम
जीत राम पुत्र हुड़किया राम,
पार्वती देवी पत्नी जीत राम,
रोशन कुमार पुत्र जीत राम,
माधो सिंह पुत्र चंद्र सिंह,
तुलसी देवी पत्नी माधो सिंह,
गणेश सिंह पुत्र माधो सिंह,
हीरा देवी पत्नी गणेश सिंह,
दिब्याशू पुत्र गणेश सिंह,
कुमारी लक्की पुत्री गणेश सिंह,
पुष्पा देवी पत्नी भीम सिंह,
प्रतिमा देवी पत्नी खुशाल सिंह
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
