GDS recruitment 2022- भारतीय डाक विभाग में डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकाली गई हैं. यह भर्ती भारत के अलग-अलग डाकघरों के लिए निकाली है. भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक देश भर में कुल 38926 डाक सेवकों की भर्ती होनी है.योग्य उम्मीद्वार India Post GDS Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 5 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू की जा चुकी है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के 38,926 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ब्रांच पोस्ट मास्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को 10,000 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
भारतीय डाक में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

