Haridwar Crime News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है ,हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र की एक पॉश सोसायटी से लापता हुई मानसिक रूप से विक्षिप्त गर्भवती महिला को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ज्वालापुर पुलिस ने उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की एक कार पार्किंग से महिला को बरामद करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में पुलिस जुटी है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक तीन दिन पूर्व क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाले एक कंपनी में कार्यरत उच्चाधिकारी ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी गर्भवती पत्नी बिना बताए घर से लापता हो गई।
पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने खंगालना शुरू किया। ज्वालापुर पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली की लापता महिला को एक युवक अपने साथ लेकर कार पार्किग में पहुंचा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को बरामद करते हुए उसे वहां लेकर पहुंचे युवक को भी हिरासत में ले लिया।
कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में युवक ने बताया कि हाईवे पर बनी विशाल शिवमूर्ति के पास कुछ युवकों ने महिला को घेर रखा था, जिसे वह उनके चंगुल से निकालकर अपने साथ होटल ले गया था, जिसके बाद उनके शारीरिक संबंध स्थापित हुए।
कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार छह माह की गर्भवती महिला को होटल में ले जाकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया गया है।
युवक को महिला को पुलिस के सुपुर्द करना चाहिए था। आरोपी खुद की भी मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कहते हुए खुद को शराब पीने का आदी बता रहा है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक का नाम आशीष पुत्र बलराज निवासी साकेत कालोनी कोतवाली शहर बिजनौर है, जिसके खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है। महिला को भी बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 
