अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन


अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी और Hapida Sky Private Limited के संस्थापक एवं सीईओ रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात कर अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना HAPIDA SKYNEX का विजन प्रस्तुत किया। रवि टम्टा द्वारा विकसित फ्लाइंग कार को लेकर यह मुलाकात भारत में भविष्य की व्यक्तिगत हवाई परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में 'मोहम्मद' दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला


मुलाकात के दौरान HAPIDA SKYNEX, भारत में व्यक्तिगत हवाई परिवहन (Personal Sky Mobility) की संभावनाओं तथा इसके लिए आवश्यक DGCA अनुमोदन, परीक्षण, सुरक्षा मानकों और प्रमाणन प्रक्रियाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।


रवि टम्टा के अनुसार, केंद्रीय मंत्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया और भारत के विमानन क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के विजन से उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला है। मंत्री ने HAPIDA SKYNEX को भारत में व्यक्तिगत हवाई परिवहन के भविष्य की संभावनाओं से जुड़ा प्रोजेक्ट बताया, जिससे टीम का उत्साह और बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी


अब नियामकीय मंजूरी और प्रमाणन पर फोकस
रवि टम्टा ने कहा कि अब परियोजना का अगला महत्वपूर्ण चरण आवश्यक नियामकीय और प्रमाणन प्रक्रियाओं को पूरा करना है। इसके साथ ही परीक्षण, सुरक्षा मानकों और DGCA से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कर HAPIDA SKYNEX को अगले चरण तक ले जाने की तैयारी की जा रही है।


उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक उड़ने वाला वाहन तैयार करना नहीं, बल्कि भारत से पूरी दुनिया के लिए व्यक्तिगत हवाई परिवहन के भविष्य की नींव तैयार करना है।
रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का मुलाकात, मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत में नई तकनीक, नवाचार और भविष्य की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने की क्षमता रखती है।
“सड़कों से आगे, आसमान की ओर” के विजन के साथ HAPIDA SKYNEX को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें