उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका

पिथौरागढ: तेजम तहसील के एक गांव में घरेलू विवाद के चलते एक पति का अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोपी हैं कि पति ने कमरे की खिड़की से घुसकर जब वह सो रही थी, रस्सी से गला घोंटा और उसे मृत समझकर घर से दूर खेत में फेंक आया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ

नाचनी में दी तहरीर में महिला का

कहना है कि उनके पति देवेन्द्र सिंह आए दिन उनके साथ मारपीट और झगड़ा करते हैं। 14 अगस्त की सुबह लगभग 5:30 बजे, जब वह अपने कमरे में सोई हुई थीं और दरवाजा अंदर से बंद था, तब उनका पति खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुआ। आरोपी ने रस्सी से उनका गला घोंट दिया, जिससे

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई

वह अपना बचाव नहीं कर सकीं और बेहोश हो गईं। पीड़िता का आरोप है कि पति उन्हें मृत समझकर घसीटते हुए तीसरे खेत में ले गया। इस बीच बच्चों की नजर उन पर पड़ी और वे जोर-जोर से रोने-चीखने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि अगर समय पर ग्रामीण नहीं पहुंचते तो उनकी जान चली जाती। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें