उत्तराखंड: डूंगरा भनोली निवासी रवि बिष्ट ने My11 सर्किल में विगत रात्रि आई पी एल में रॉयल चैलेंजर बंगलुरू व कोलकत्ता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में टीम बनाकर 3 करोड़ रुपये, एक थार कार, एक बुलेट व मोबाइल फोन जीता है।
रवि बिष्ट पुत्र श्री नंदन सिंह बिष्ट ग्राम डुंगरा, तोक चौणी, पोस्ट ऑफिस भनोली, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा निवासी है। जो दिल्ली में एक होटल में सैफ का काम करते हैं।
बताया गया है कि विगत रात्रि रवि गांव से दिल्ली जा रहे थे और गाड़ी में बैठे बैठे उन्होंने My11 सर्किल में टीम बनाई। रविवार सुबह जब लोगों के उन्हें बधाई के फोन आये तो तब उन्हें करोड़पति बनने की जानकारी मिली । उन्हें थार, बुलेट व मोबाइल गिफ्ट कर दिया है । जबकि 3 करोड़ में से 30 फीसदी आयकर कटौती के बाद उन्हें 2.10 करोड़ रुपये मिलेंगे।
रवि का परिवार बेहद मध्यम वर्गीय है। उनके पिता गांव में मेहनत मजदूरी करते हैं जबकि माँ गृहणी है। एक भाई ने अभी पॉलिटेक्निक किया है। 24 वर्षीय रवि की ऑन लाइन गेम ने जिंदगी बदल दी है।
इससे पूर्व विगत वर्ष तडकोट गुणादित्य निवासी एक युवक ने भी एक करोड़ रुपये जीते थे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट 
