रामनगर- यहां पीरुमदारा इलाके के थारी गांव में बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे का पैर टूट गया हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश उभर कर आया, जिसे पुलिस ने बमुश्किल शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक थारी गांव में 17 वर्षीय मोहित पुत्र किशन सिंह और उसके साथ दीपक पुत्र चंदन सिंह थारी से अपनी बाइक से लौट रहे थे, इस बीच गुरुद्वारा के सामने उनकी बाइक पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया इस दर्दनाक घटना में मोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दीपक का पैर टूट गया।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- (बड़ी खबर) 7 PCS अधिकारियों के तबादले, देखे लिस्ट कहां मिली तैनाती
घटना के बाद जैसे ही ग्रामीणों में आक्रोश फैला तो ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर चोर फरार हो गया ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पर आग लगा दी जैसे ही सूचना पुलिस को पहुंची तो मौके पर पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और आग को बुझा दिया ग्रामीणों का आरोप था कि कुछ दिन पूर्व भी एक ट्रैक्टर द्वारा हादसा हुआ था और एक व्यक्ति की मौत हुई थी लेकिन अनियंत्रित गति से चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने में पुलिस नाकाम है और हादसे हो रहे हैं।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- (बड़ी खबर) पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
वही मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला, कोतवाल सहित कई पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया और घायल दीपक को उपचार के लिए काशीपुर अस्पताल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड- देवभूमि के इस लाल को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, आप भी दे बधाई

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
